गड़ीसर झील जैसलमेर राजस्थान

भारत के राजस्थान राज्य के जैसलमेर जिले में स्थित गड़ीसर झील, जैसलमेर जिले का एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है।

गड़ीसर झील शांति और सुकून के साथ सूर्योदय और सूर्यास्त देखने के लिए प्रसिद्ध है।

अगर आप जैसलमेर की यात्रा कर रहे हैं और आप शांति या सुकून चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बिल्कुल सही है।

यह ऐतिहासिक झील जैसलमेर शहर के दक्षिण में स्थित है।

गड़ीसर झील जैसलमेर के पास और जैसलमेर किले से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

गड़ीसर झील से जैसलमेर किले का दृश्य बहुत ही आकर्षक होता है।

जैसलमेर के बाहरी इलाके में रेगिस्तान के बीच में स्थित गड़ीसर झील का निर्माण जैसलमेर के शासक राजा रावल जैसल ने 12वीं-13वीं ईस्वी में एक तालाब के रूप में करवाया था।

इस झील का नाम महारावल गडसी सिंह के नाम पर रखा गया था। जिन्होंने 1400 ई. में संपूर्ण झील क्षेत्र का जीर्णोद्धार कर उसे पुनर्जीवित किया।

Know More Visit Below

Arrow